
देहरादून। तेल कंपनियों द्वारा रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राजधानी Dehradun में भी गैस के दाम बढ़ गए हैं। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है।

जानकारी के अनुसार, देहरादून में 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में 68 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पहले 872 रुपये में मिलने वाला सिलिंडर अब 940 रुपये में उपलब्ध होगा।
वहीं, कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में करीब 150 रुपये का इजाफा किया गया है। पहले 1850 रुपये में मिलने वाला कॉमर्शियल सिलिंडर अब करीब 2000 रुपये में मिलेगा।
जिला पूर्ति अधिकारी K K Agrawal ने बताया कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से पैनिक न होने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि West Asia में चल रहे युद्ध के बावजूद जिले में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
अधिकारी के अनुसार, कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति गुरुवार को कुछ कारणों से प्रभावित हुई थी, लेकिन शनिवार तक स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई।
