
सुल्तानपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है। लक्सर कोतवाली पुलिस अवैध नशीले पदार्थ बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। शनिवार को लक्सर कोतवाली पुलिस सुल्तानपुर क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। एसएसआई लोकपाल परमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी विक्की निवासी भोगपुर और आकाश निवासी महाराजपुर कला के है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
