अनुष्का, रुद्राक्षी, रोहित का गोल्ड पर कब्जा

सूर्यांश को रजत,सिमरन को मिला कांस्य
नवीन रयाल बने मैट चेयरमैन
18वीं राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन महाराष्ट्र के नासिक जिले के मीनाताई ठाकरे स्टेडियम इनडोर हाल में 30 मई से 1 जून तक आयोजित किया गया जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न भार वर्गों में महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग़ करते हुए महिला भार वर्गों में रुद्राक्षी खंडूरी, अनुष्का देशवाल ने गी ग्रेपलिंग में स्वर्ण पदक, सिमरन गुसाईं गी ग्रेपलिंग में कांस्य पदक, रुद्राक्षी असवाल नो गी ग्रेपलिंग में रजत पदक, टीना चौहान नोगी ग्रेपलिंग में रजत पदक वहीं पुरुष भार वर्ग में रोहित पंवार नोगी में कांस्य, गी ग्रेपलिंग में स्वर्ण पदक, सूर्यांश राठी नोगी में रजत , रौनक गी ग्रेपलिंग में कांस्य पदक, जयवीर सिंह, चंद्रप्रकाश ने गी ग्रेपलिंग में कांस्य पदक हासिल कर देवभूमि उत्तराखंड का नाम रोशन किया।
बता दें उपरोक्त प्रतियोगिता में बेहतरीन निर्णायक की भूमिका में नवीन रयाल ने मैट चेयरमैन की भूमिका का निर्वहन किया। गंगा मेहरा ने निर्णायक के दायित्व को निभाया। टीम कोच के रूप में अजय पयाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
राष्ट्रीय ग्रेपलिंग में उत्तराखंड राज्य की बेहतरीन उपलब्धि को देखते हुए उत्तराखंड ग्रेपलिंग के अध्यक्ष अखिलेश मित्तल, कोषाध्यक्ष सागर गर्ग, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, जिला क्रीड़ाधिकारी दीपक रावत, गंगा नगर कोतवाल आर के सकलानी, नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता बिस्ट, पार्षद पूजा नौटियाल ने सभी खिलाड़ियों और ऑफिशियल्स को बधाई दी।