
मुरादाबाद। होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न रूटों पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें से 13 ट्रेनें मुरादाबाद मंडल के रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।
इन ट्रेनों का होगा संचालन
- 05005-06 बढ़नी – अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस: 4 से 26 मार्च तक, दोनों ओर से 4-4 फेरे।
- 05023-24 गोमतीनगर – खातीपुरा स्पेशल एक्सप्रेस: 3 से 25 मार्च तक, 4-4 फेरे।
- 05045-46 लालकुआं – राजकोट स्पेशल एक्सप्रेस: 1 से 30 मार्च तक, दोनों ओर से 5-5 फेरे।
- 05301-02 मऊ – अंबाला कैंट स्पेशल: 5 से 27 मार्च तक, दोनों ओर से 4-4 फेरे।
- 04009-10 दिल्ली – सीतामढ़ी स्पेशल: 26 फरवरी से 6 मार्च तक, 2-2 फेरे।
- 04013-14 आनंद विहार टर्मिनल – लौकहा स्पेशल: 27 फरवरी से 7 मार्च तक, 8-8 फेरे।
- 04021-22 नई दिल्ली – गोरखपुर स्पेशल: 20 फरवरी से 7 मार्च तक, 3-3 fेरे।
- 04203-04 लखनऊ – नई दिल्ली स्पेशल: 23 फरवरी से 2 मार्च तक, 2-2 फेरे।
- 04209-10 वाराणसी – दिल्ली स्पेशल: 24 फरवरी से 7 मार्च तक, 11-11 फेरे।
- 04213-14 अयोध्या कैंट – आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल: 24 फरवरी से 6 मार्च तक, 5-5 फेरे।
- 04227-28 वाराणसी – चंडीगढ़ स्पेशल: 21 फरवरी से 1 मार्च तक, 2-2 फेरे।
- 04603-04 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा – वाराणसी स्पेशल: 22 फरवरी से 8 मार्च तक, 4-4 फेरे।
- 04513-14 चंडीगढ़ – गोरखपुर एक्सप्रेस: 26 फरवरी से 6 मार्च तक, दोनों ओर से 2-2 फेरे।
इसके अतिरिक्त, 04651-52 जयनगर – अमृतसर हमसफर क्लोन एक्सप्रेस 1 मार्च से 31 मार्च तक दोनों दिशाओं में क्रमशः 13 और 14 फेरे संचालित की जाएगी।
वरिष्ठ डीसीएम ने बताया कि होली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष व्यवस्था की गई है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे समय से टिकट आरक्षित कर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
