UP Top News Today 2 September 2025: राम मंदिर में रामलला का दर्शन करने के
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां और विदेशी राजनयिक एवं अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि यहां आ चुके हैं। इसी कड़ी में पांच सितम्बर को भूटान के प्रधानमंत्री दोसा शेरिंग टोबगे भी यहां आ रहे हैं। राजकीय अतिथि के रूप में यहां आ रहे भूटान पीएम टोबगे का जिला प्रशासन रेड कार्पेट वेलकम करेगा। उन्हें रामलला का दर्शन कराने के साथ राम मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन कराने की भी योजना है। इसके पहले सुरक्षा के भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था का मास्टर प्लान जिला प्रशासन ने तैयार कर लिया है।

उधर, आगरा के शाहगंज की केदार नगर कॉलोनी में धर्मांतरण का अड्डा चल रहा था। प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभा के नाम पर भीड़ जुटाई जाती थी। पुलिस ने अड्डा संचालक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। सभी को सोमवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।