
रुड़की।अविरल गंगा शाखा, रुड़की द्वारा पारिवारिक होली मिलन समारोह उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे भारत गीत के साथ हुआ।
इस अवसर पर शाखा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को अविरल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट नारी सम्मान डॉ. मधुलिका चौधरी को, स्व. हीरा बेन मोदी आदर्श माँ सम्मान गायत्री शर्मा को, अविरल संस्कृति संरक्षण पुरस्कार श्री विष्णुदत्त गौड़ को तथा गोरक्षक सम्मान श्री सर्वेश्वर दास जी को शाखा के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा शाल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सदस्यों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। साथ ही शाखा की त्रैमासिक पत्रिका “अविरल संवाद” का विमोचन भी किया गया। नारी सशक्तिकरण की भावना को दर्शाते हुए महिला सदस्यों द्वारा की गई आकर्षक रैंप वॉक विशेष आकर्षण का केंद्र रही।


इस अवसर पर पर्यवेक्षक श्री अनिल जैन जी की उपस्थिति में शाखा की नई कार्यकारिणी टीम का चयन भी किया गया। कार्यक्रम में अन्य शाखाओं से आए अतिथियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।मंच का संचालन महिला संयोजिका नीलम शर्मा ने बहुत खूबसूरती से किया।
अंत में शाखा की सचिव ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में डॉ मित्तल,सुनील जैन,वधावन जी,डॉ आनन्द भारद्वाज, पीयूष गर्ग,मुकुल,दिनेश,नीरज,डॉ संगीता,संजय कालरा, नवीन,नीता,अंजली,अनुपमा,रीति, संजय, पंकज,आभा,विपुल,भारत,वर्णित, प्रीति, दीपाली, ममता,नीलम माधोक, अरुणा,मनीषा, राधिका,अर्चना,संगीता,आदि सदस्य उपस्थित रहे।
