

अल्मोड़ा से पंतनगर के बीच यात्रा अब बेहद आसान होने जा रही है। हवाई सेवा प्रदाता पवन हंस 15 अप्रैल से इस रूट पर हवाई सेवा शुरू करने जा रहा है।

यह सेवा अल्मोड़ा के टाटिक हेलीपैड से सहस्त्रधारा हेलीपैड (देहरादून) के माध्यम से संचालित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक सड़क मार्ग से इस दूरी को तय करने में करीब 5 से 6 घंटे लगते थे, जो जाम या बारिश के दौरान और बढ़ जाता था।

बरसात के समय क्वारब क्षेत्र में मलबा गिरने से सड़क बंद हो जाती है, जिससे यात्रियों को लंबा और कठिन वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ता है। नई हवाई सेवा से इस समस्या से निजात मिलेगी।
15 मिनट में पूरी होगी यात्रा
इस सेवा के तहत 13 सीटों वाला हेलीकॉप्टर संचालित किया जाएगा, जिससे अल्मोड़ा से पंतनगर की दूरी मात्र 15 मिनट में तय की जा सकेगी। यात्रा का अनुमानित किराया करीब ₹2000 रखा गया है।
यह सेवा न केवल आम यात्रियों के लिए बल्कि पर्यटन और आपातकालीन जरूरतों के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होगी

