
Roorkee: थाना क्षेत्र से नाबालिग को बहलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग की सकुशल तलाश कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, 11 फरवरी को परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान जुटाए गए डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई।
16 फरवरी को गुजरात के चंदोडर स्थित एक कंपनी में दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विवेचना के दौरान मामले में पॉक्सो अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
थाना प्रभारी भगवान महर ने बताया कि नाबालिग की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता थी। डिजिटल साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम को गुजरात भेजा गया था, जहां से पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

