दीपावली के अवसर पर गेंदे के फूलों से सजा भगवान बद्री का धाम, रंग-बिरंगी रोशनी में ऐसे नहाया

गेंदे के फूलों से सजा भगवान बद्री का धाम, रंग-बिरंगी रोशनी में ऐसे नहाया

उत्तराखंड : दीपावली के अवसर पर बद्रीनाथ धाम मंदिर को गेंदें के फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। साथ ही कपाट बंद करने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। मंदिर के पुजारी के मुताबिक दिवाली के मौके पर बदरीनाथ धाम को 12 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। इसके साथ ही मंदिर को कई रंगों की लाइट से भी सजाया गया है। मंदिर की छटा देखते ही बन रही है। ऐसी ही कुछ नजारा केदारनाथ धाम का है।

भैयादूज के पावन पर्व पर 16 नवंबर को कपाट सुबह 5.30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया दीपावली के पर्व और कपाट बंद की तैयारियों को लेकर मंदिर को सजाया गया है। बड़ी दीपावली (लक्ष्मी पूजन) पर धाम में आराध्य देवी की विशेष पूजा की जाएगी।

वहीं, 16 नवंबर को भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। बाबा की चल उत्सव विग्रह डोली 18 नवंबर को पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में छह माह की शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए विराजमान हो जाएगी। केदारनाथ बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस पवित्र तीर्थस्थल के दर्शन के लिए लोग दुनियाभर से आते हैं। ऐसा कहा जाता है कि केदारनाथ के दर्शन से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।