जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा स्थापना के लिए 17 सितंबर को होगा भूमि पूजन

रुड़की। देश के वीर सपूत एवं भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत की स्मृति में उनकी प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम 17 सितंबर 2026, गुरुवार को प्रातः 11 बजे लालकुर्ती स्थित मिलिट्री अस्पताल के समीप पार्क में होगा। भूमि पूजन हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं देशभक्त नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक अवसर की गरिमा बढ़ाने का आह्वान किया है। इस अवसर पर जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्रसेवा और अदम्य साहस को नमन किया जाएगा। कार्यक्रम की अपील सतीश सिंह नेगी, अध्यक्ष नगर पंचायत ढंडेरा, रुड़की, जिला हरिद्वार की ओर से की गई है।