न्यू आदर्श शिवाजी नगर में गूंजा ढोल, धूमधाम से मनाया सातों-आठों महोत्सव

Roorkee: न्यू आदर्श शिवाजी नगर में को सातों आठों महोत्सव समापन बड़े धूम धाम और ढोल की थाप के साथ किया गया । गौरा महेश्वर पूजन अर्थात सातों आठों पर्व कुमाऊं के आंचलिक क्षेत्र जिसे मानस खंड भी कहा जाता है में मनाया जाने वाला पारंपरिक पर्व है। जो कि भाद्रपद शुक्ल पंचमी से अष्टमी तक शिव पार्वती पूजन कर के मनाया जाता है । मान्यता है कि माता पार्वती रूष्ट होकर मायके आ जाती हैं तो भगवान शिव उन्हें मनाने और लेजाने आते हैं । माता पार्वती की विदाई के साथ ही पर्व समापन हो जाता है। पंचमी के दिन पांचप्रकार के अनाज जैसे कलों, रियांस, ग़हत, गेहूं, उड़द मिला कर तांबे के तौले में भिगोए जाते है जिसे biroorh कहते हैं और सप्तमी के दिन महिलाएं मिल कर धारे अर्थात पानी स्रोत पर धोती है, इन्हीं से गौरा महेश्वर की पूजा की जाती है और अपने परिवार के सदस्यों का पूजन कर लंबी उम्र और सुख संपति की कामना की जाती है । समापन के अवसर पर बहुत सारे लोगों की उपस्थिति रही

जिनमें सीमा रेनू बिष्ट, जानकी मीना kathayat, गायत्री , अनिता मनीषा ममता भट्ट, दीक्षा चौहान, रेखा जोशी, जानकी बोरा, बसंती, आशु, मीनू, अनिता, लक्ष्मी, पुष्पा , विमला, भावना , माया,गीता , नंदा,उर्मिला सरोजिनी,लाजवंती, पार्वती, जीवंती,खीमा, और पुरुषों में लक्ष्मण सिंह बोरा, इंद्र सिंह बिष्ट, शेखर जोशी, श्याम बिष्ट, चंदन मेर, गंगा ज्याला, चंदर धारियल , विक्रम खोलिया,पुष्कर भंडारी एवं कल्याण व बहादुर kathayat इत्यादि रहे। नगर सभासद श्री विजय पवार जी ने अपनी सहभागिता से समारोह की शोभा बढ़ाई।