

देहरादून:(जीशान मलिक) मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए अगले 5 दिनों की जनपद-स्तरीय चेतावनी जारी की है। 17 जुलाई से 21 जुलाई तक राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं का दौर रहने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में “ऑरेंज अलर्ट” जारी किया गया है, जबकि शेष जिलों में “येलो अलर्ट” प्रभावी रहेगा।
“दिन-वार चेतावनी”
17 जुलाई 2026 – शुक्रवार
देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। सभी जिलों में गर्जन के साथ बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र दौर की संभावना।
18 जुलाई 2026 – शनिवार देहरादून, नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट। इन जिलों में बिजली के साथ अति तीव्र बारिश संभव। वहीं रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी।
19 जुलाई 2026 – रविवार
देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, उधम सिंह नगर और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश। इन जिलों में बिजली के साथ अत्यंत तीव्र बारिश का दौर रह सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में भारी बारिश की संभावना।
20 जुलाई 2026 – सोमवार
देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और पौड़ी में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना।
21 जुलाई 2026 – मंगलवार
बागेश्वर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना। सभी जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश संभव।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से नदी-नालों के पास न जाएं और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतें। किसानों को भी फसल की सुरक्षा के उपाय करने की सलाह दी गई है।
