दिनेशपुर में ट्रक के केबिन में चालक का शव मिलने से सनसनी

दिनेशपुर। दिनेशपुर शहर में एक ट्रक चालक का शव उसी के ट्रक के केबिन में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर मोर्चरी भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, जाफरपुर स्थित न्यू डंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के यार्ड में खड़े एक कंटेनर के केबिन में मंगलवार सुबह उसका चालक मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान अजय पाल (53) निवासी अमरोहा के रूप में हुई है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।