
रुड़की। रामनगर स्थित एक होटल में रोटरी क्लब द्वारा आरसीसी जोनल मीट ‘चार्टर सम्मान समारोह’ एवं ‘प्रोजेक्ट NYRA’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न रोटरी कम्युनिटी कॉर्प्स (RCC) इकाइयों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन रवि प्रकाश ने रोटरी की वैश्विक सेवा भावना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रोटरी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा कार्य पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने 40 नवगठित आरसीसी इकाइयों को चार्टर प्रदान कर सम्मानित किया और उन्हें समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि रोटेरियन मुजीब मलिक ने रोटरी क्लब रुड़की की अध्यक्षा रीना नैथानी के नेतृत्व में वर्षभर किए गए जनहित के कार्यों की सराहना करते हुए क्लब को डिस्ट्रिक्ट का सर्वश्रेष्ठ क्लब घोषित किया। समारोह के दौरान ‘प्रोजेक्ट NYRA’ के अंतर्गत मासिक धर्म स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता अविका सिंघल ने मेंस्ट्रुअल कप के उपयोग, उसके स्वास्थ्य संबंधी लाभ तथा प्लास्टिक कचरा कम करने में उसकी भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रेसिडेंट रोटेरियन हर्ष प्रकाश काला ने की, जबकि संचालन पूर्व प्रेसिडेंट रोटेरियन दिलीप प्रधान ने किया। इस अवसर पर पूर्व एडीजी अचल मित्तल, आदर्श कपानिया, पूर्व एडीजी सुभाष सरीन, राजेश चंद्रा, वी.के. शर्मा, वंदना, पी.सी. सैनी, एडीजी इलेक्ट गगन सरीन, वर्ष 2026-27 की नवनिर्वाचित अध्यक्षा अलका मित्तल, ममता सैनी, क्लब प्रेसिडेंट रीना नैथानी सहित रोटरी परिवार के सदस्य एवं विभिन्न आरसीसी इकाइयों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
