


पंतनगर। नगला क्षेत्र में मंगलवार रात एक विवाहिता का शव घर के स्टोर रूम में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बिहार की मूल निवासी 27 वर्षीय काजल पत्नी पवन कुमार वर्तमान में नगला क्षेत्र में किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रह रही थी। उसके पति पवन कुमार पंतनगर विश्वविद्यालय के सामान्य खंड में संविदा पर जूनियर इंजीनियर (जेई) के पद पर कार्यरत हैं।
बताया गया कि मंगलवार शाम करीब सात से आठ बजे के बीच पवन कुमार और उनके पिता बाहर गए हुए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद थे। कुछ समय बाद परिजनों ने काजल को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। तलाश करने पर स्टोर रूम का दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खोलने पर काजल लाल रंग की रस्सी के सहारे एग्जॉस्ट फैन से लटकी हुई मिली।
परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्टोर रूम की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। साक्ष्य सुरक्षित रखने के लिए पुलिस ने कमरे को सील कर दिया।
काजल को तत्काल जिला अस्पताल रुद्रपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वर्ष 2020 में उसकी शादी पवन कुमार से हुई थी और उनकी डेढ़ वर्ष की एक बेटी भी है।
घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं लगा
