ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर में कार्रवाई, तीन युवक गिरफ्तार, वारंटी महिला भी पकड़ी

पिरान कलियर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही देह व्यापार के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रही एक वारंटी महिला को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तालाब स्थित टंकी चौक के पास चावल की रेहड़ी लगाने वाले तीन युवक आपसी पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा कर रहे थे, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरीद, अल्ताफ और आशू निवासी नई बस्ती मुकर्रबपुर को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं, देह व्यापार के एक मामले में फरार चल रही वारंटी महिला को भी नई बस्ती क्षेत्र से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों और वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में एसआई विनोद गोला, एएसआई कुंदन सिंह राणा, हेड कांस्टेबल जमशेद अली, दर्शन कोर और ललित कुमार शामिल रहे।