उत्तराखंड में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 335 पदों पर भर्ती, 21 अप्रैल से आवेदन शुरू

देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 335 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 21 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

बोर्ड द्वारा जारी संशोधित भर्ती विज्ञप्ति के अनुसार, आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले 14 नवंबर 2025 को बोर्ड ने 180 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। अब नए पदों को शामिल करते हुए कुल 335 पदों पर एक साथ भर्ती की जाएगी।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन कर दिया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

यह भर्ती स्वास्थ्य विभाग में सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।