रुड़की में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई

रुड़की में वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट राव बिलावर के कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन (एकता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान त्यागी एवं प्रदेश सचिव शहबाज मुजम्मिल के नेतृत्व में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके विचारों और योगदान को याद करते हुए समाज में समानता और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

एडवोकेट राव बिलावर ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने शोषित, वंचित और पीड़ित वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने समाज में समान अधिकार और शिक्षा के प्रसार को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

वहीं, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान त्यागी ने कहा कि बाबा साहेब सर्व समाज के नेता थे और उनके द्वारा निर्मित संविधान में सभी वर्गों और धर्मों को समानता का अधिकार दिया गया है। उनका जीवन संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक है, जिससे आने वाली पीढ़ियां लगातार मार्गदर्शन प्राप्त करती रहेंगी।

कार्यक्रम में एडवोकेट ठाकुर प्रदीप, एडवोकेट सतीश कुमार, शिवम कुमार, नीरज कुमार, सोनू कुमार, सुन्दर, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव शहबाज मुजम्मिल (नगला कुबड़ा) एवं एडवोकेट शक्ति सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।