
देहरादून : पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने पुष्टि की कि जांच तेजी से चल रही है।

पीड़िता की मां मजदूरी कर परिवार चलाती हैं। 12 मार्च शाम को उन्होंने बेटी को लोगों के कपड़े देने भेजा। एक आरोपी ने फोन कर हरिद्वार बाईपास बुलाया। वहां दो साथियों संग उसे जंगल ले गए। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेसुध किया, फिर बारी-बारी अत्याचार किया। सुबह ई-रिक्शा से घर भेज दिया। घर पहुंचते ही किशोरी चक्कर खाकर गिर पड़ी। होश आने पर मां को सारी आपबीती सुनाई।
पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं, तलाश जारी। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।
