
यमुना कॉलोनी सड़क लोकार्पण: विकास कार्यों को मिला नया आयामदेहरादून। वार्ड नंबर 33 यमुना कॉलोनी में लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर द्वारा किया गया।
सड़क निर्माण के शुभारंभ से स्थानीय निवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।लोकार्पण के दौरान पार्षद संजय सिंघल के विशेष प्रयासों की सराहना की गई।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री सुमित पांडे, शक्ति केंद्र बूथ अध्यक्ष मोहित विद्लान, कृपाल कश्यप, अनुराग क्षेत्री, रीमा ठाकुर, रोशनलाल, कुमारी मेघा, सुनील प्रजापति, संजय सैनी, संदीप सिंघल, संजय गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए विधायक सविता कपूर का आभार जताया और पार्षद संजय सिंघल का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि विकास कार्यों को और गति दी जाएगी और जनता की सभी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
