Uttar Pradesh : अफजाल अंसारी का बड़ा दावा..इस तरीके से दफनाया शव… 20 साल बाद भी हो सकेगी जांच…

Uttar Pradesh : अफजाल अंसारी का बड़ा दावा..इस तरीके से दफनाया शव… 20 साल बाद भी हो सकेगी जांच...

गाजीपुर : मुख़्तार अंसारी के शव को उसके पैतृक कब्रिस्तान कालीबाग में दफनाया गया है. मुख्तार के शव को परिजनों खास तरीके से दफनाया है, ताकि 20 साल बाद भी उसके शव की जांच हो सके. भाई अफजाल अंसारी ने कहा कि मुख्तार का डॉक्टर, जेल प्रशासन, एलआईयू, एसटीएफ ने वेल प्लान्ड मर्डर किया है. अफजाल अंसारी ने कहा कि मुख्तार की कहानी का अंत नहीं हुआ, अभी शुरुआत हुई है. उनकी बॉडी इस तरह दफन की गयी है कि 20 साल बाद भी परीक्षण हो सकता है. Afzal Ansari’s big claim… dead body buried in this manner

मीडिया से बातचीत में अफजाल अंसारी ने कहा कि सरकार समझ रही है कि मुख्तार अंसारी की कहानी का द ऐंड कर दिया. ये सही है कि मुख्तार अब दुनिया में नहीं रहे. फूहड़ ढंग से सरकार के संरक्षण में अफसरों ने दुर्दांत अपराधियों को बचाने के लिये मुख्तार की हत्या की साजिश को अंजाम दिया. जो राज धर्म है उसकी हत्या हुई है. कोई इसे बहादुरी मान ले तो अलग बात है… Afzal Ansari’s big claim… dead body buried in this manner

अफजाल अंसारी ने कहा कि जिन लोगों ने समझ लिया है कि मुख्तार की कहानी खत्म हो गयी है, ऐसा नहीं है. अब तो कहानी शुरू हुई है. वो समझते है हमने मुख्तार को मिटा दिया. किसी की औकात का पता उसकी अन्तिम यात्रा से चलता है. मुख्तार की शव यात्रा मे इंसानों के समुद्र में सैलाब आया था, जिसे देख कर अधिकारी पागल हो गये थे. Afzal Ansari’s big claim… dead body buried in this manner

अफसरों ने हमे इल लीगल धमकी भी दी. आज तक भारत में किसी की शव यात्रा, दाह संस्कार में लोगों को प्रतिबंधित नहीं किया गया. हम मर्माहत है, अब हम अपने भाई को कब्र में लिटाकर मिट्टी डालने के लिये परमिशन लेंगे. Afzal Ansari’s big claim… dead body buried in this manner