नैनीताल : नैनीताल से करीब 65 किलोमीटर दूर स्थित कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। यहां सालभर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रहती है। Badminton player ‘Saina Nehwal’ reached Kainchi Dham


बीते दिनों मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी ने कैंचीधाम के दर्शन किए। इसी कड़ी में आज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल कैंची धाम पहुंची और बाबा का आशीर्वाद लिया। साइना नेहवाल अपनी माता और अपनी बहन के साथ कैंची धाम पहुंची थीं। धाम पहुंचकर साइना नेहवाल ने बाबा नीब करौली महाराज के दर्शन किए। Badminton player ‘Saina Nehwal’ reached Kainchi Dham

वह सुबह करीब 11 बजे अपनी माता उषा रानी नेहवाल और अपनी बहन चंन्द्रांशु नेहवाल के साथ कैंची धाम पहुंची। इस दौरान वह करीब एक घंटे तक मंदिर में रहीं। Badminton player ‘Saina Nehwal’ reached Kainchi Dham

धाम में दर्शन के बाद साइना ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। निगलाट के ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने बताया कि साइना नेहवाल कैंची धाम में एक घंटे रुकी। Badminton player ‘Saina Nehwal’ reached Kainchi Dham

बता दें कि हर साल हजारों श्रद्धालु बाबा नीब करौली का आशीर्वाद लेने के लिए कैंचीधाम आते हैं। इस धाम के बारे में कहा जाता है कि यहां जो भी आता है, वह खाली हाथ नहीं लौटता। बाबा नीब करौरी ने इस आश्रम की स्थापना साल 1964 में की थी। तब से यह आश्रम श्रद्धालुओं को आध्यात्म की राह दिखा रहा है। Badminton player ‘Saina Nehwal’ reached Kainchi Dham