
रुड़की।
सिविल लाइंस बाजार में लगातार बढ़ते अतिक्रमण ने आमजन की परेशानियां बढ़ा दी हैं। दुकानों के बाहर अवैध रूप से सामान फैलाकर रखने और सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े दोपहिया वाहनों के कारण बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अतिक्रमण के चलते सड़कें दिन-प्रतिदिन संकरी होती जा रही हैं, जिससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों दोनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर बाजार में जाम जैसी स्थिति बनी रहती है, जिससे समय की बर्बादी के साथ-साथ छोटे हादसों की आशंका भी बढ़ गई है।
हालांकि प्रशासन और नगर निगम की ओर से समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की बात कही जाती है, लेकिन स्थायी समाधान न निकलने के कारण हालात जस के तस बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सिविल लाइंस बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ नियमित और सख्त अभियान चलाया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जा सके और आमजन को राहत मिल सके।

