तहसील स्टाफ की बैठक आयोजित — दैनिक कार्यों से जुड़े मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

आज उप जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में तहसील कार्यालय, रुड़की में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं अन्य राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का उद्देश्य दिन-प्रतिदिन के कार्यों में आ रही चुनौतियों, जनसामान्य से संबंधित समस्याओं, राजस्व अभिलेखों के अद्यतन, वसूली की प्रगति, नामांतरण मामलों की स्थिति तथा विरासत संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा करना रहा।

उप जिलाधिकारी महोदय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि—

जनता से जुड़े मामलों का शीघ्र एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

नामांतरण जैसे प्रकरणों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए।

भूमि विवादों के मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए।

राजस्व वसूली के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु नियमित समीक्षा एवं क्षेत्रीय निरीक्षण किया जाए।

बैठक के अंत में उप जिलाधिकारी महोदय ने सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने तथा सरकारी योजनाओं एवं राजस्व व्यवस्थाओं को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु प्रेरित किया।