
रोटरी क्लब रुड़की एलीट द्वारा, शंकरपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिए दरी का वितरण एवं देशभक्ति शीर्षक पर डाइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर रोटेरियन नीता मित्तल एवं क्लब अध्यक्ष रोटेरियन दीप्ति कर्माकर ने छात्राओं एवं छात्रों को देश के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग किया और सदा अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। क्लब के उपाध्यक्ष रोटेरियन राधे श्याम गुप्ता एवं वित्त सचिव रोटेरियन रमा गुप्ता ने बच्चों को पढ़ाई, खेल कूद में हिस्सा लेने के लिए एवं वातावरण, निजी स्वच्छता के बारे में ज्ञात करवाया। बच्चों ने इस अवसर पर देश भक्ति से ओत प्रोत सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। रोटेरियन सविता सिंह एवं रोटेरियन सोमेन कर्माकर ने ठंड के मौसम में बच्चों को अपना और घर के सभी सदस्यों का सदा ख्याल रखने के लिए समझाया और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक किया। क्लब सदस्यों ने प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा बनाए गए सजीव चित्रों को सराहा। प्रतियोगिता में नैंसी ने प्रथम पुरस्कार एवं सनी ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। क्लब की ओर से सभी बच्चों को रंग एवं स्नैक्स वितरित किए और शिक्षकों के प्रयासों और विद्यार्थियों की सक्रियता की प्रशंसा की। इस अवसर पर अन्य क्लब सदस्य एवं स्कूल का समस्त स्टाफ, आदि मौजूद रहे ।


