रोटरी क्लब रुड़की एलीट ने स्कूल के छात्रों में बांटे गर्म कपड़े, सर्दी से बचाव का किया प्रयास

रोटरी क्लब रुड़की एलीट की ओर से सामाजिक सरोकार निभाते हुए कड़ाके की ठंड के बीच एक सराहनीय पहल की गई। क्लब द्वारा शंकरपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े वितरित किए गए।इस सेवा कार्यक्रम के तहत बच्चों को मोजे, दस्ताने, टोपी के साथ-साथ खाने-पीने का सामान भी उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना और ठंड के कारण उनकी पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आने देना था।प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रोटेरियन अनिरुद्ध गोयल एवं को-कोऑर्डिनेटर ऐनी श्रीमती तरु गोयल ने छात्रों को अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दूसरों की आवश्यकता के समय की गई सहायता न केवल समाज को मजबूत बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाती है।क्लब की वित्त सचिव रोटेरियन रमा गुप्ता ने बच्चों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। वहीं क्लब सदस्यों ने विद्यालय के स्वच्छ वातावरण, शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की सक्रियता की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे वातावरण भावनात्मक और आनंदमय बन गया। रोटेरियन प्रीती अग्रवाल एवं रोटेरियन सविता सिंह ने स्कूल प्रशासन से बच्चों की देखभाल, पोषण, स्वच्छता, सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति निरंतर संवेदनशील रहने का आग्रह किया।रोटेरियन राधेश्याम गुप्ता ने बच्चों से संवाद कर उनके दैनिक जीवन, पढ़ाई और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। विद्यालय प्रशासन ने रोटरी क्लब रुड़की एलीट द्वारा समय-समय पर समाज कल्याण के लिए आयोजित की जा रही सेवा-आधारित गतिविधियों की प्रशंसा की।गर्म कपड़ों के वितरण के दौरान बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी और उत्साह ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन दीप्ति कर्माकर, रोटेरियन पियूष गर्ग, रोटेरियन सौमेन कर्मकार, डॉ. अनुराधा शर्मा, प्रणव रस्तोगी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।