Roorkee News: साहब, दरोगा बना रहा फैसला करने के लिए दबाव

पिरान कलियर थाने में तैनात एक दरोगा पर एक व्यक्ति ने अपने पुत्र पर जानलेवा हमला करने के मामले में फैसला करने का दबाव देने का आरोप लगाया है। मंगलवार को एसपी देहात के पास पहुंचे दंपती ने शिकातय की। इसपर उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बंदा रोड निवासी शाहबाज करीब तीन माह पहले पिरान कलियर में नहाने के लिए गया था। वहां पर कुछ युवकों ने शाहबाज पर चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में शाहबाज गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। घायल के पिता नौशाद का आरोप है कि वह तीन महीने से अपनी पत्नी के साथ चक्कर काट रहे हैं लेकिन पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। इसके साथ ही एक दरोगा फैसला करने के लिए दबाव बना रहा है।