

Roorkee: दिल्ली मंडल में नए यमुना ब्रिज के निर्माण कार्य के चलते रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के अनुसार, दिल्ली–शाहदरा रेलखंड पर 17, 18, 28 और 29 मार्च को ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

इस दौरान पांच ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि 16 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। साथ ही दो ट्रेनों को नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा।
18 मार्च को दिल्ली–मुरादाबाद एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं, बरेली–दिल्ली–बरेली और तिलक ब्रिज–बुलंदशहर–तिलक ब्रिज ट्रेनें 28 और 29 मार्च को नहीं चलेंगी।
मार्ग परिवर्तन के तहत 28 मार्च को देहरादून–शकूरबस्ती एक्सप्रेस, अयोध्या कैंट–दिल्ली एक्सप्रेस, काठगोदाम–जैसलमेर एक्सप्रेस और धनबाद–चंडीगढ़ एक्सप्रेस को डायवर्ट किया जाएगा।
इसके अलावा 17, 18 और 28 मार्च को कई अन्य ट्रेनें जैसे योगनगरी ऋषिकेश–उदयपुर सिटी, मुरादाबाद–दिल्ली, दौराई–टनकपुर, दिल्ली–बरेली, समस्तीपुर–श्री गंगानगर, दिल्ली–टनकपुर, दिल्ली–काठगोदाम, अवध असम एक्सप्रेस, साबरमती–योगनगरी ऋषिकेश, भगत की कोठी–कामाख्या, साबरमती–सुल्तानपुर और उदयपुर सिटी–योगनगरी ऋषिकेश को भी परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, 28 मार्च को वाराणसी–साबरमती एक्सप्रेस और मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़–दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस को क्रमशः वाराणसी और मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ स्टेशन पर 150-150 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
