पॉलिटेक्निक छात्रों को मिला उद्यमशील सोच का मार्गदर्शन : रोटरी क्लब रूड़की एलीट द्वारा उद्यमिता विकास पर विशेष सत्र का आयोजन

रोटरी क्लब रुड़की एलिट द्वारा के. एल. पॉलीटेक्निक में उद्यमिता विकास पर वार्ता आयोजित की गई । क्लब अध्यक्ष, रोटेरियन दीप्ति कर्माकर ने अपने स्वागत संबोधन में रोटरी क्लब की समाजोपयोगी गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने और उनमें आत्मनिर्भरता व नवाचार की सोच विकसित करने का सन्देश दिया। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रोटेरियन पियूष गर्ग ने, वक्ता का संक्षिप्त परिचय दिया एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, कि आज के बदलते परिवेश में तकनीकी ज्ञान के साथ समस्या-समाधान, नेतृत्व और आत्मविश्वास जैसी क्षमताएँ भी अत्यंत आवश्यक हैं। नेशनल स्टार्टअप अवार्ड्स विजेता, पर्यटन क्षेत्र में स्थापित, विलोटेल के सह-संस्थापक, रोटेरियन सौमेन कर्माकर ने उद्यमिता विकास विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया तथा अपने प्रेरक एवं व्यावहारिक वक्तव्य में पॉलिटेक्निक के छात्रों को समझाया, कि उद्यमिता केवल व्यवसाय शुरू करने का नाम नहीं है, बल्कि यह एक सोच और दृष्टिकोण है, जो न केवल व्यापार अपितु किसी भी नौकरी या कार्यक्षेत्र में सफलता दिला सकता है। उन्होंने छात्रों को अपने तकनीकी कौशल को पहचानने, उद्योगों की समस्याओं को समझने और छोटे-छोटे प्रयासों से, समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया तथा स्थानीय औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों पर भी चर्चा की।के.एल.पॉलिटेक्निक, रूड़की के प्राचार्य, श्री वाई के गोयल ने रोटरी क्लब रूड़की एलीट का आभार व्यक्त करते हुए कहा, कि इस प्रकार के सत्र छात्रों के दृष्टिकोण को व्यापक बनाते हैं, और उन्हें भविष्य के लिए मानसिक रूप से सशक्त करते हैं। रोटेरियन पियूष गर्ग एवं रोटेरियन अंजलि गर्ग ने अपनी माताजी की पुण्य स्मृति में एक छात्रा को छात्रवृति भी प्रदान करी। कार्यक्रम के अंत में क्लब की वित् सचिव रोटेरियन रमा गुप्ता ने कार्येक्रम की समीक्षा की एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर क्लब उपाध्यक्ष रोटेरियन राधे श्याम गुप्ता, रोटेरियन अनिरुद्ध गोयल, ऐनी श्रीमती तरु गोयल, अन्य सदस्य, संस्थान के शिक्षकगण, एवं बड़ी संख्या में पॉलिटेक्निक के छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।