मलबे की आड़ में अवैध खनन ले जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, पुलिस ने किया सीज

रुड़की। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के सात मार्च को Haridwar दौरे के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी सतर्कता के चलते सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मलबे की आड़ में अवैध खनन सामग्री ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मलबा डालने की आड़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए खनन सामग्री ले जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने Roorkee टॉकीज के पास मलबे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया।

पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि वह जमीन के भराव के लिए मलबा लेकर जा रहा है। हालांकि पुलिस को शक होने पर जब मलबा हटाकर जांच की गई तो उसके नीचे खनन की मिट्टी पाई गई। इसके बाद पुलिस वाहन को कोतवाली ले आई और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया।

सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी Pradeep Bisht ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।