

रुड़की में परिवहन कर अधिकारी हरीश कुमार के नेतृत्व में रोडवेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान प्राइवेट वाहनों, टैक्सी-ट्रैवल एजेंसियों और बस संचालकों की गहन जांच की गई।

परिवहन कर अधिकारी हरीश कुमार ने बताया कि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ प्राइवेट वाहनों के माध्यम से अवैध रूप से सवारियां ढोई जा रही हैं, जिससे राजस्व हानि की आशंका थी। इसी आधार पर विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान संबंधित एजेंसियों, टैक्सी यूनियनों और प्राइवेट वाहनों की जांच की गई, लेकिन मौके पर ऐसी कोई ठोस अनियमितता सामने नहीं आई, जिसके आधार पर तत्काल कार्रवाई या नोटिस जारी किया जा सके।
हालांकि अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
परिवहन विभाग के अनुसार, इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर समय रहते रोक लगाई जा सके।
