गैस कारोबारी अर्जुन शर्मा हत्याकांड: आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट..

Dehradun में गैस एजेंसी संचालक Arjun Sharma की हत्या के मामले में पुलिस अब सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। वारदात की साजिश रचने वाले आरोपियों के खिलाफ Gangster Act के तहत कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार 11 फरवरी को तिब्बती मार्केट के बाहर दो हमलावरों ने अर्जुन शर्मा को गोली मारकर हत्या कर दी थी। जांच के दौरान यह सामने आया कि यह पूरी वारदात एक सोची-समझी साजिश के तहत कराई गई थी।

इस मामले में अर्जुन शर्मा की मां Beena Sharma, उनके साथी Vinod Uniyal और Dr Ajay Khanna पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है।
Pramendra Singh Dobal ने बताया कि हत्या की साजिश में शामिल आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज मामलों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अब गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात की साजिश करीब 25 दिन पहले से रची जा रही थी। जनवरी में ही बीना शर्मा, विनोद उनियाल और डॉ. अजय खन्ना ने अर्जुन शर्मा की हत्या की योजना बना ली थी। इसके बाद भाड़े के शूटरों की तलाश शुरू हुई, जो अंततः विनोद उनियाल के ड्राइवर पंकज राणा तक पहुंची।

जांच के अनुसार पंकज राणा ने 12 लाख रुपये में सुपारी ली और वारदात को अंजाम देने के लिए अपने भाई राजीव उर्फ राजू को भी साथ शामिल कर लिया। राजीव पहले भी 1997 में अपने सौतेले पिता की हत्या के मामले में जेल जा चुका है और करीब चार–पांच साल सजा काटने के बाद बाहर आया था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अर्जुन शर्मा की मां बीना शर्मा ने उनकी रेकी करवाई थी। उसने अमरदीप गैस एजेंसी के मैनेजर से अर्जुन की दिनचर्या, आने-जाने के समय और अन्य जानकारियां जुटाई थीं। कई दिनों की तैयारी के बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

विवेचना के दौरान यह भी सामने आया है कि घटना से पहले और घटना के बाद आरोपी पंकज राणा ने WhatsApp के माध्यम से विनोद उनियाल से संपर्क किया था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।