
Garhwal:गढ़वाल मंडल के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विष्णुप्रयाग–मुरादाबाद 400 केवी हाइटेंशन लाइन में आई तकनीकी गड़बड़ी के चलते गढ़वाल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ब्रेकडाउन की स्थिति बनी हुई है।

श्रीनगर में पिछले करीब पांच घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। वहीं जिला मुख्यालय पौड़ी और आसपास के क्षेत्रों में भी आधी रात से विद्युत आपूर्ति बाधित है, जिससे नगर क्षेत्र की व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के सभी विकासखंडों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। शुक्रवार रात लगभग ढाई बजे से यह समस्या बनी हुई है। बिजली गुल रहने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारियों और संस्थानों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली विभाग द्वारा लाइन में आई खराबी को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं, हालांकि समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।

