आरपीएफ में नौकरी दिलाने का झांसा, साइबर ठग ने 6.35 लाख रुपये हड़पे…

Uddham singh Nagar : रामेश्वर ने बताया कि ठग की बातों में आकर उन्होंने अपने भाई पंकज दयाल और अमर की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में नौकरी लगवाने का प्रयास किया। इसके बाद कॉल करने वाले व्यक्ति ने व्हाट्सएप के माध्यम से जरूरी दस्तावेज मंगवाए। आरोपी ने रजिस्ट्रेशन और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर बार-बार रुपये की मांग की।

तीन जनवरी से अब तक साइबर ठग अलग-अलग किस्तों में कुल 6.35 लाख रुपये हड़प चुका है। जब लंबे समय तक नौकरी को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला और संपर्क भी टालमटोल भरा रहा, तब रामेश्वर को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल और पुलिस से शिकायत की।

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और ठग की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।