रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली में तैनात कांस्टेबल अरविंद बर्थवाल का आज एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। दो दिन पूर्व उनका अचानक से स्वास्थ्य खराब हुआ था जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया आज सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

कांस्टेबल अरविंद बर्थवाल लंबे समय से जिले में तैनात थे और अलग अलग थानों में उनकी तैनाती रही। पिछले कुछ वर्ष से वह मंगलौर कोतवाली में थे और दो दिन पहले ही उनका तबादला सिविल लाइंस कोतवाली में हुआ था।मंगलौर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि अरविंद अपने काम में सजग और व्यवहारिक कर्मचारी था उनके निधन से पुलिस महकमे को क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ है। अरविंद का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जनपद टिहरी गढ़वाल में किया जाएगा। उनके निधन पर एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल,एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल,सीओ रुड़की नरेंद्र पंत,सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव आदि अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।