

देहरादून,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के बल्लूपुर चौक पर आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया और आमजन से इसमें सक्रिय सहयोग की अपील की। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें जनभागीदारी बेहद जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा होनी चाहिए। जब तक हर नागरिक स्वेच्छा से इसमें योगदान नहीं देगा, तब तक स्थायी बदलाव संभव नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों से अपने घर, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी खुद उठाने का आह्वान किया।

उन्होंने नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जनसहभागिता आधारित कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे अभियानों को नियमित रूप से चलाया जाना चाहिए, ताकि स्वच्छता के प्रति जागरूकता लगातार बनी रहे।

