

झबरेड़ा। एम्बिशन पब्लिक स्कूल की सातवीं कक्षा के छात्रों ने मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक की भगतोवाली शाखा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान शाखा प्रबंधक राजबीर कुमार ने छात्रों से संवाद कर उन्हें बैंकिंग व्यवस्था की जानकारी दी।
उन्होंने छात्रों को खाता खोलने, धन जमा एवं निकासी, केवाईसी प्रक्रिया, एटीएम और डेबिट कार्ड के उपयोग के साथ-साथ डिजिटल बैंकिंग और यूपीआई के बारे में विस्तार से बताया। छात्रों ने बैंकिंग से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं को समझा और अपनी जिज्ञासाओं के संबंध में सवाल भी किए।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक सोनम रॉस पंवार, अनुज यादव, पल्लवी यादव आदि मौजूद रहे।
