

झज्जर निवासी निशांत धनखड़ ने दिल्ली के अस्पताल में तोड़ा दम, 16 अगस्त को हुआ अंतिम संस्कार
देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के एक कैडेट की इलाज के दौरान मौत का मामला सामने आया है। मृतक कैडेट की पहचान हरियाणा के झज्जर निवासी निशांत धनखड़ के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि नौ अगस्त को दौड़ लगाते समय निशांत अचानक बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली रेफर कर दिया था।
दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान 15 अगस्त को निशांत धनखड़ की मौत हो गई। इसके बाद 16 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद परिजनों और परिचितों में शोक की लहर है।
