


Roorkee: आईसीएसई बोर्ड द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष शहर के सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
इंटरमीडिएट (विज्ञान वर्ग) में छात्र चेतन ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हाईस्कूल परीक्षा में शुभेंद्र प्रताप यादव ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य केनेथ सैमुअल ने मेधावी छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। साथ ही उन्होंने अन्य छात्रों को भी इनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
परिणाम घोषित होने के बाद स्कूल परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सहपाठियों और शिक्षकों ने टॉपर्स को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
