चारधाम यात्रा पंजीकरण में तेजी, एक दिन में 2949 यात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

हरिद्वार
चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज कुल 2949 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभिन्न धामों के लिए पंजीकरण इस प्रकार रहा:

  • यमुनोत्री धाम: 660 यात्री
  • गंगोत्री धाम: 672 यात्री
  • केदारनाथ धाम: 811 यात्री
  • बद्रीनाथ धाम: 806 यात्री
  • हेमकुंड साहिब: 0 यात्री

इस प्रकार कुल 2949 श्रद्धालुओं ने अलग-अलग राज्यों से आकर चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करवाया।

वहीं, ऋषिकुल मैदान स्थित इस पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 33,395 यात्री चारधाम यात्रा हेतु अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं लगातार सुदृढ़ की जा रही हैं।