

रुड़की/चकराता। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में इस वर्ष उत्तराखंड की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रुड़की की छात्रा निशिता ने 99.4% अंक हासिल कर उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज की, जबकि चकराता की स्वर्णिका राणा ने 99.2% अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।

रुड़की के माउंट लिटेरा स्कूल की छात्रा निशिता ने अपने स्कूल में 99.2% अंकों के साथ टॉप किया। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं, जौनसार पब्लिक स्कूल, चकराता की छात्रा स्वर्णिका राणा ने भी 99.2% अंक हासिल कर अपने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा, सीनियर सेकेंडरी स्कूल की चार अन्य छात्राओं ने 98.2% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे यह स्पष्ट है कि इस वर्ष छात्राओं का दबदबा रहा।
छात्राओं की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। शिक्षकों ने इसे मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया है।

