


📍 उत्तराखंड |
तमाम चर्चाओं और अफवाहों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांच साल बाद अपनी टीम को पूरी तरह से आकार दे दिया है। अब धामी ने दो बार पूर्ण कैबिनेट बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। प्रदेश में अब तक निर्वाचित सरकारों में विजय बहुगुणा के बाद किसी मुख्यमंत्री ने दो बार 11 कैबिनेट मंत्री बनाने का काम नहीं किया था।
उत्तराखंड की पहले निर्वाचित सरकार एनडी तिवारी की थी, जिसमें नौ कैबिनेट मंत्री थे। इसके बाद बीसी खंडूरी (पहली सरकार-9 मंत्री, दूसरी सरकार-6 मंत्री), निशंक सरकार-7, विजय बहुगुणा-11, हरीश रावत-9, त्रिवेंद्र सरकार-6 और तीरथ सरकार-8 मंत्री बनी।
धामी की पहली सरकार (जुलाई 2021–मार्च 2022) में 11 कैबिनेट मंत्री थे, जिनमें सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, अरविंद पांडे, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्य और यतीश्वरानंद शामिल थे। दूसरी सरकार (23 मार्च 2022 से) में शुरुआत आठ मंत्रियों से हुई थी। चंदन रामदास के निधन और प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद संख्या छह रह गई थी। अब पांच नए मंत्रियों के जुड़ने से पूरी टीम 11 हो गई है।
