
Dehradun : निरंजनपुर मंडी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसके बाद देखते ही देखते आग पास की अन्य दुकानों तक फैल गई।

जानकारी के अनुसार आग की चपेट में कुल तीन दुकानें आ गईं और तीनों दुकानें फलों की बताई जा रही हैं। आग लगने की घटना से आसपास के व्यापारियों और लोगों में हड़कंप मच गया।
बताया गया कि जिस समय आग लगी उस दौरान एक व्यक्ति दुकान के अंदर फंस गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य करते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को नुकसान होने से बचा लिया गया।
फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है।
