
देहरादून। देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही एक कार हरिद्वार हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। माजरी ग्रांट पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

चौकी प्रभारी विनय मित्तल के अनुसार चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। तेज गति से आ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान पर्याप्त विश्राम करें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।
