अल्मोडिया इस्लामिक स्कूल का हेडमास्टर निकला बोर्ड पेपर स्कैंडल का सुत्रधार

♦️बोर्ड पेपर में फर्जी कैंडिडेट का है मामला

♦️एडमिट कार्ड में अपनी फोटो लगा परीक्षा केन्द्र पहुंचे थे फर्जी छात्र

♦️3️⃣युवतियों सहित कुल 7️⃣को लिया गया था हिरासत में

G.I.C. सलेमपुर में बोर्ड पेपर के दौरान फर्जी परीक्षार्थियों के पकड़े जाने संबंधित प्रकरण में हरिद्वार पुलिस ने एक आरोपी को दबोचकर मामले का हैरतंगेज खुलासा किया है।

गिरफ्त में आये आरोपी ने अपना परिचय अल्मोडिया इस्लामिक स्कूल में बतौर हेडमास्टर देते हुए बताया कि वह “द सक्सेज प्वॉइंट” नाम के सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए ऑनलाइन कोचिंग संचालित करता है।

आरोपी ने परीक्षा पास कराने के लिए छात्रा के परिजन से धनराशि ली तथा छात्रा की ही बड़ी बहन की फोटो इस्तेमाल कर फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कराया।