
देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग में आज बड़े स्तर पर पदोन्नति आदेश जारी किए गए। विभागीय फेरबदल के तहत कई अधिकारियों को उच्च पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार अपर शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल को पदोन्नत कर शिक्षा निदेशक बनाया गया है। उनके पदोन्नति आदेश के बाद विभागीय कार्यप्रणाली में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसके अलावा संयुक्त निदेशक पद पर कार्यरत मेहरबान सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह रावत, बृजमोहन सिंह रावत, पद्मेंद्र सकलानी और प्रमेन्द्र कुमार को पदोन्नत कर अपर शिक्षा निदेशक बनाया गया है।
शिक्षा विभाग में हुए इन प्रमोशन को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
