
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, जमालपुर कलां स्थित एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री कक्षा 11 की छात्रा है। 23 फरवरी को घर में कहासुनी के बाद वह नाराज हो गई थी। अगले दिन 24 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे वह अपनी मौसी-मौसा के घर मेरठ जाने की बात कहकर घर से निकली थी।
परिजनों के अनुसार, रात करीब 8:40 बजे तक जब वह मेरठ नहीं पहुंची तो चिंता बढ़ गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क कर रही है।
