
हरिद्वार। प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण के निर्देशक-निर्माता रामानंद सागर के पुत्र आनंद सागर की अस्थियां शुक्रवार को हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जित की गईं।
ज्ञात हो कि आनंद सागर का 13 फरवरी को मुंबई में निधन हो गया था। इसके बाद शुक्रवार को उनके परिजन अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंचे। यहां हर की पैड़ी पर तीर्थ पुरोहित संजय पटवर की देखरेख में विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई।
कर्मकांड के दौरान आनंद सागर के पुत्र शक्ति सागर ने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा की। इसके उपरांत परिवारजनों ने गंगा में अस्थि विसर्जन किया।
विधि-विधान पूरा करने के बाद परिवार मुंबई के लिए रवाना हो गया।
