आदिबदरी मंदिर के कपाट 14 जनवरी को खुलेंगे, सुबह 5:30 बजे होंगे दर्शन…

दिबदरी मंदिर के कपाट वैदिक परंपराओं के अनुरूप 14 जनवरी को सुबह साढ़े पांच बजे श्रद्धालुओं के दर्शनाथ खोल दिए जाएंगे। कपाटोद्घाटन के लिए मंदिर को समिति ने भव्य रूप से सजाया है। साथ ही अन्य तैयारियां भी पूरी कर दी हैं।

मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा ने बताया कि कपाटोद्घाटन महाभिषेक समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिर को दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जा चुका है। गढ़वाल राइफल्स कीर्तन मंडप में व्यास मंच का निर्माण किया गया है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट महाभिषेक समारोह का शुभारंभ करेंगे। प्रथम दिन महिला मंगल दल धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।