भाजपा हरिद्वार जिला कार्यालय पर लोकपर्व इगास -बग्वाळ धूमधाम से मनाया गया…

हरिद्वार। उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति और परम्पराओं के प्रतीक लोकपर्व इगास -बग्वाळ (बूढ़ी दीपावली) के पर्व को देर रात भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर हरिद्वार पर पूजा अर्चना कर धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर और मिठाइयां बांटकर इगास बग्वाल पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।
भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा कहा कि यह पर्व उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और आस्था से जुड़ा हुआ पर्व है। यह पर्व सुख समृद्धि ,धन और वैभव देने वाला है। हम सब लोग इस पर्व पर कामना करते हैं कि उत्तराखंड राज्य नई ऊंचाइयों को छुए। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और मंगल कामनाओं कि ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सभी हो इग्यास बग्वाल के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला महामंत्री संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट ,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा,तरुण नय्यर, जिला मंत्री विनीत जोली,प्रीति गुप्ता, अभिनव चौहान, अरविंद कुशवाहा, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौहान,विपिन शर्मा, नकली राम सैनी ,लक्ष्मण सिंह नागर,मनोज शर्मा, नवजात वालिया, मनोज चौहान सहित बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।